Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -22-Feb-2023 राम नाम

शीर्षक - राम नाम

राम नाम धुन सब सुने, जपो राम का नाम।
राम नाम को जो भजे, सभी पूर्ण हो काम।।

राम हृदय में छवि बसे, भोर काल हो जाप।
गूॅंज उठी उच्चारणा, तरे सभी के पाप।।

राम नाम माला जपो, दूर सभी आपत्ति।
सदा मोह माया तजूॅं, मिले प्रेम संपत्ति।।

राम नाम जो भी लिखें, बने सरल सब काम।
खिले सुमन जब हिय बसें, मिले मोक्ष का धाम।।

राम नाम में संसार, करो पाप का त्याग।
राम मार्ग पर जो चले, मिले स्वर्ग का द्वार।।

लेखिका
प्रियंका भूतड़ा "प्रिया"

   12
3 Comments

Alka jain

01-Mar-2023 07:21 PM

Nice 👍🏼

Reply

Muskan khan

26-Feb-2023 09:29 PM

👍

Reply

Abhinav ji

23-Feb-2023 08:41 AM

Very nice 👍

Reply